Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की रोकथाम के लिए दवा दी जा रही है और इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की के. विजयलक्ष्मी ने बताया कि फाइलेरिया मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने और गंदगी के कारण फैलता है। मच्छर के काटने का कोई निश्चित समय नहीं होता, इसलिये इस बीमारी से बचाव के लिये दवा लेना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिये समय पर दवा खाने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह दवा सभी लोगों को दी जा रही है। लेकिन गर्भवती महिलाओं, मानसिक रूप से बीमार और लंबे समय से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं खानी चाहिये। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता प्रिया रिजी, हेल्थ ऑफिसर पटना नयन गुप्ता, डॉ. एस.के. सबरी, विजयलक्ष्मी, ममता देवी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी और अधिकारी मौजूद रहे। सुनें क्या बोले…
इसे भी पढ़ें :आठवीं तक की सभी कक्षायें ऑनलाइन, ट्रेनें रद्द, बढ़ रही भीड़…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में 1 करोड़ की अवैध शराब जब्त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :JAC ने ये दो बोर्ड एग्जाम किये रद्द, नोटिफिकेशन










