अलर्ट पर झारखंड के ये पांच जिले, मूसलाधार बारिश…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जुलाई की पहली सुबह रांची में सूरज नहीं निकला, निकले तो सिर्फ बादल जो सुबह से आसमान में मंडरा रहे हैं और कभी हल्की, कभी मध्यम बारिश बनकर जमीन पर उतरते हैं। रुक-रुक कर हो रही इस बरसात ने जहां मौसम को ठंडा किया, वहीं जनता को परेशान भी। सड़कों पर पानी, गलियों में कीचड़ और शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
जलजमाव ने रांची सहित कई जिलों की चाल बिगाड़ दी है।

पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में मौसम विभाग ने भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। रांची में दिन भर 28 डिग्री तक तापमान और बादलों की चादर बनी रहने की संभावना है। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय हो गया है, जो पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों से उठकर झारखंड की ओर बढ़ रहा है। समुद्र में बना चक्रवातीय परिसंचरण आने वाले दो दिनों में ओडिशा, बंगाल और झारखंड के मौसम को प्रभावित करेगा।

Image

spot_img

Related articles:

कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

Dhanbad : धनबाद में “प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार”...

7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

Ranchi : रांची का सात साल का नन्हा तैराक...

रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में देर...