spot_img
spot_img
spot_img

सोना लूटने से पहले ही धरा गये ये बदमाश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : अपराध की दुनिया में जिस लूट की पटकथा पश्चिम बंगाल में लिखी गई थी, उसे अंजाम देने यूपी से खास शातिर बुलाये गये थे। लेकिन इससे पहले कि हथियार चमकते और चीख-पुकार मचती, पलामू पुलिस की मुस्तैदी ने पूरे खेल पर पानी फेर दिया। पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल और यूपी के अपराधी मेदिनीनगर में बड़ी लूट की फिराक में हैं। पुलिस ने तेजी से जाल बिछाया और चैनपुर थाना क्षेत्र से तीन लुटेरों को धर दबोचा। पकड़े गये शत्रुघ्न पांडेय (प्रयागराज, यूपी ), पुरुषोत्तम कुमार (चैनपुर, पलामू) एवं सतीश चंद्रवंशी (चैनपुर, पलामू) ने पुलिस के सामने कई राज उगल दिये। जांच में खुलासा हुआ कि लूट की योजना पश्चिम बंगाल में रची गई थी, जहां गिरोह के कई सदस्य पहले से ही जेल में बंद हैं। इस बड़े प्लान को अंजाम देने के लिये यूपी से अपराधियों को बुलाया गया था। मेदिनीनगर की एक बड़ी ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाने के लिए पहले से रेकी हो चुकी थी। इनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा गोलियां और कई अन्य संदिग्ध चीजें मिली है। चैनपुर के थानेदार श्रीराम शर्मा ने मीडिया से कहा कि “अगर वक्त रहते कार्रवाई न होती, तो शहर में एक बड़ी लूट हो सकती थी। ये अपराधी इंटर-स्टेट गैंग से जुड़े हुये हैं।”

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...