Delhi : रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ले ली। उनके साथ उनके 6 कैबिनेट सदस्यों प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में LG वीके सक्सेना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मौके पर PM मोदी समेत BJP के कई दिग्गज मौजूद थे। दिल्ली संभालने- संवारने की जिम्मेदारी अब इन सातों के हाथों हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आइये जानते हैं कौन कितना पढ़ा-लिखा और कितनी संपत्ति का मालिक…
मंत्री शिक्षा(पेशा) संपत्ति
रेखा गुप्ता LLB(वकालत) 5.31 करोड़
प्रवेश साहिब सिंह MBA(व्यसाययिक और समाजसेवी) 115.6 करोड़
आशीष सूद B.COM(व्यवसाय) 9.22 करोड़
मनजिंदर सिंह सिरसा 12वीं(व्यवसाय और किसान) 248.8करोड़
रविंद्र इंद्राज सिंह B.A(व्यवसाय और समजसेवा) 7.23करोड़
कपिल मिश्रा M.A सोशल वर्क(व्यवसाय) 1.06 करोड़
पंकज कुमार BDS(डेंटिस्ट और समाजसेवी) 4.94 करोड़
इन सभी मंत्रियों में से रेखा गुप्ता और रवींद्र इंद्रराज बेदाग हैं। इनपर कोई मामला दर्ज नहीं है। प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद और पंकज कुमार सिंह पर एक-एक मामले चल रहे हैं। कपिल मिश्रा पर तीन। वहीं, मनजिंदर सिंह सिरसा के ऊपर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।












