Kohramlive : कहते हैं, सपने सिर्फ नींद का हिस्सा नहीं होते, बल्कि वे हमारी किस्मत की दस्तक भी बन सकते हैं। स्वप्न शास्त्र यानी सपनों का विज्ञान बताता है कि हर सपना कुछ कहता है, हर दृश्य अपने साथ कोई संकेत लेकर आता है। कभी ये आने वाली परेशानियों की चेतावनी होते हैं, तो कभी जीवन में खुशियों और धन वर्षा की भविष्यवाणी करते हैं। अगर आपने हाल ही में ये सपने देखे हैं, तो समझ लीजिये किस्मत आप पर मेहरबान होने वाली है।
देवी-देवताओं के दर्शनः अगर सपने में देवी-देवताओं के दर्शन हों या उनकी मूर्तियां नजर आयें तो यह बेहद शुभ माना गया है। यह संकेत देता है कि आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि आने वाली है। वहीं, कोई बड़ा कार्य जो लंबे समय से रुका था, वह भी अब पूरा होने के राह पर है।
सपने में सफेद सांप दिखनाः अगर आपको सपने में सफेद सांप दिखाई दे, तो डरिये मत, ये शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह सपना बताता है कि आपके जीवन में धन की वर्षा होने वाली है। पैसा किसी पुराने निवेश, बिजनेस या अप्रत्याशित स्रोत से आ सकता है। यानी किस्मत आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की तैयारी में है।
खुद को हवा में उड़ते देखनाः सपने में खुद को आसमान में उड़ते हुये देखना इस बात का प्रतीक है कि आप जल्द ही सभी रुकावटों को पार कर सफलता की ऊंचाइयों को छूने वाले हैं। यह सपना स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और सफलता का संदेश देता है।
सपने में जलता हुआ दीयाः अगर रात के अंधेरे में जलता हुआ दीया आपके सपने में नजर आये, तो यह इस बात का संकेत है कि जीवन में सफलता और सम्मान मिलने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दीया दिखना यानी भाग्य की नई शुरुआत।
सपने में सोना-चांदी दिखनाः अगर आप सपने में सोना या चांदी देखते हैं, या खुद को गहने पहनते हुये देखते हैं, तो यह अत्यंत शुभ संकेत है। यह दर्शाता है कि जीवन में नये अवसर आने वाले हैं और जल्द ही आर्थिक उन्नति का दौर शुरू होगा। याद रखें: सपने भविष्य की झलक होते हैं, लेकिन कर्म ही भाग्य को आकार देता है।
Disclaimer: यह लेख सामान्य मान्यताओं और स्वप्न शास्त्र पर आधारित है। KohramLive.com इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है।




