Ranchi : राजधानी रांची में आयकर विभाग ने बुधवार को रियल एस्टेट से जुड़े पानस रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। टीम वित्तीय लेनदेन, आयकर रिटर्न, निवेश और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और बैंक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। कार्रवाई आयकर अधिनियम के तहत मिली सूचनाओं के आधार पर की जा रही है। फिलहाल विभाग ने किसी बरामदगी या कर चोरी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले 3 रोज इन जिलों में भारी बारिश… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस की ‘नाइट ड्यूटी’ का रियलिटी चेक, SSP ने क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस पर थार चढ़ाने वाला अरेस्ट… जानें कौन
इसे भी पढ़ें : देश की पहली सरकारी AI यूनिवर्सिटी और AI हब बनाने का ऐलान…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में 223 वाहनों पर कार्रवाई…








