kohramlive desk : कोरोना महामारी की दूसरी लहर से विद्यार्थियों को बचाने के लिए सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं को कैंसिल किया गया था। इसके बाद कोरोना के खतरों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने राज्य में 9वीं और 11वी की परीक्षाएं कैंसिल यानी रद्द कर दी हैं। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। गौरतलब है कि इन परीक्षाओं को 12 अप्रैल को 2021 को पोस्टपॉन किया गया था।
Addressing an important press conference | Live https://t.co/dL9sqjRaGY
— Manish Sisodia (@msisodia) June 10, 2021
Read More: पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा
अगली क्लास में प्रोमोट होंगे स्टूडेंट
मनीष सिसोदिया ने कहा कि इन छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा। कोरोना संकट की वजह से ऐसा करना पड़ा। जो प्राइवेट स्कूल अपने मिड-टर्म और एनुअल एग्जाम करवा चुके थे, वो अब उसी आधार पर अपने छात्रों का रिजल्ट घोषित कर सकते हैं।
Read More: प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आधार सीडिंग का डीसी ने दिया निर्देश








