- अधिकारियों के साथ की कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, चिकित्सा अनुदान योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने पर जोर
RANCHI : रांची के डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में डीसी ने प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप यानी छात्रवृति के लिए जिन बच्चों का आधार सीडिंग नहीं हुआ है, उनका आधार सीडिंग सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को दिया । कहा कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर बीडब्ल्यूओ आधार सीडिंग सुनिश्चित कराएं। साइकिल वितरण योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने इस वर्ष लिए सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का आदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया। मुख्यमंत्री पशुधन योजना की समीक्षा भी की और इस योजना के अंतर्गत लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा।
Read More:कौन डकार गया गरीब का पैसा, सुनें… (Video)
सरना-मसना स्थल निर्माण के लिए कराएं ग्रामसभा
चिकित्सा अनुदान योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। आवंटन आने से पहले ही अनुदान के लिए सूची तैयार करने को कहा। इस योजना के अंतर्गत एसटी/एससी/ओबीसी के योग्य लाभुकों को कल्याण विभाग द्वारा चिकित्सा सहायता दी जाती है। सरना-मसना स्थल निर्माण के लिए डीसी ने ग्रामसभा कराने का निर्देश दिया।
Read More:पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा
दो एग्जक्यूटिव इंजीनियर को शोकॉज
बैठक में छवि रंजन ने योजनाओं के लिए प्राक्कलन तैयार नहीं करने और समय पर कार्य पूरा नहीं करने पर भवन निर्माण प्रमंडल-1 और 2 के एग्जक्यूटिव इंजीनियर यानी कार्यपालक अभियंता को शोकॉज करने को कहा। कल्याण विभाग की सभी योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए उन्होंने पीएमयू सेल के गठन का प्रस्ताव देने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया।










