spot_img
spot_img

जिस घर में शिक्षा का दीया जलेगा, वहां कभी अंधेरा नहीं रहेगा : चंपई सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahibganj : ”वीरों और उलगुलान की इस धरती से आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम अपने शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनायेंगे। झारखंड को इस तरह संवारेंगे कि यहां किसी के साथ कोई भेदभाव और अन्याय नहीं होगा। सभी को पूरे मान- सम्मान के साथ हक- अधिकार मिलेगा।” यह कहना CM चंपई सोरेन का। मौका था साहिबगंज के बरहेट के भोगनाडीह में आयोजित अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह का। CM चंपई सोरेन ने आगे कहा कि हम अपने वीरों की शहादत ना कभी भूले हैं और ना कभी भूलेंगे। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं होंगे देंगे। झारखंड का नव निर्माण इस तरह करेंगे, जहां हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का मौका होगा। CM चंपई सोरेन ने कहा कि मजबूत समाज और सशक्त राज्य तभी बनेगा, जब हर वर्ग और तबके के लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। DC-SP से लेकर BDO-CO आपके दरवाजे पर पहुंचकर पूरी संवेदनशीलता के साथ आपकी समस्याओं को सुनकर उसका समाधान कर रहे हैं।

CM चंपई सोरेन ने कहा कि जिस घर में शिक्षा का दीया जलेगा, वह कभी अंधेरे में नहीं रहेगा। बिना शिक्षा के बेहतर समाज और राज्य की कल्पना नहीं की जा सकती है। सरकार राज्य के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कई कदम उठाये हैं। अब पैसे के अभाव के चलते अब बच्चों की पढ़ाई नहीं छूटेगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। निजी विद्यालयों की तर्ज पर गरीब बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं । स्कॉलरशिप की राशि में तीन गुना इजाफा किया गया है। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजनाओं का लाभ अब तक 9 लाख छात्राओं को मिल चुका है। आज राज्य सरकार के सहयोग से आदिवासी, दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक बच्चे विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

CM चंपई सोरेन ने कहा कि एक अलग राज्य बनने के बाद 19 वर्षों तक झारखंड को जो अधिकार और सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह नहीं मिला। इस राज्य के साथ हमेशा भेदभाव होता रहा। साल 2019 में जब हेमंत बाबू के नेतृत्व में सरकार बनी तो हम अपने अधिकार के लिए लगातार आवाज उठाते रहे। लेकिन, इसका कोई सार्थक नतीजा नहीं निकला। ऐसे में हेमंत जी ने अपने कुशल नेतृत्व से राज्य को नई दिशा देने का काम शुरू किया। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का भी सामना करना पड़ा। लेकिन, हेमंत बाबू ने बेहतर प्रबंधन के जरिए जीवन और जीविका को बचाने का काम किया। इस वैश्विक महामारी से जब राहत मिली तो उन्होंने विकास को गति देनी शुरू की। समाज में बदलाव के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई । आज हम अपने इस पूर्व मुख्यमंत्री की राह पर चलकर उन्हीं की सोच के अनुरूप झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम कर रहे हैं। CM चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड का जो आर्थिक- सामाजिक- भौगोलिक परिवेश है, उसी के अनुरूप योजनाओं को बनाकर धरातल पर उतरने का काम कर रहे हैं। हम अपनी आर्थिक- सामाजिक शैक्षणिक और स्वास्थ्य जैसी उन सभी व्यवस्थाओं को मजबूत कर रहे हैं, जिसकी बदौलत यहां के आदिवासी- मूलवासी, दलित, पिछड़े, गरीब और जरूरतमंद आगे बढ़ सकें। हर वर्ग और तबके को सशक्त बनने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

20 लाख परिवार का होगा 3 कमरे का पक्का मकान

CM चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार अपने बलबूते 20 लाख गरीब और जरूरतमंद लोगों को तीन कमरे का पक्का मकान देने का फैसला लिया है। अबुआ आवास योजना के तहत 2027 तक सभी को पक्का मकान उपलब्ध करा दिया जायेगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। पहले चरण में 2 लाख लाभार्थियों को आवास का स्वीकृति पत्र और पहले क़िस्त की राशि दी जा चुकी है, वहीं 3 महीने बाद एक साथ नौ लाख लाभुकों को को आवास का स्वीकृति पत्र दिया जायेगा। CM चंपई सोरेन ने इस अवसर पर साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा के 24 हज़ार 5 सौ 32 परिवार को आवास का स्वीकृति पत्र दिया। जिसमें साहिबगंज के 7911, पाकुड़ के 6649 और गोड्डा जिला के 9972 लाभार्थी हैं। इन सभी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से पहले किस्त के रूप में 73 करोड़ 59 लाख 60 हज़ार रूपये की राशि का मुख्यमंत्री ने हस्तांतरण किया।

30 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा 125 यूनिट मुफ्त बिजली

CM चंपई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार राज्य वासियों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने जा रही है। इस राज्य के लगभग 30 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लाभ होगा। इससे पहले 100 यूनिट मुफ्त बिजली मुफ्त दी जा रही थी लेकिन यहां के लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में देखते हुए इसमें इजाफा करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। आज कोई भी बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा पेंशन से वंचित नहीं हैं। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से शहर और गांव के बीच की कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है। 20 लाख हरा राशन कार्ड धारी को मुफ्त अनाज दे रहे हैं। 5 हज़ार किलोमीटर ग्रामीण सड़क बनाने का काम तेज गति से चल रहा है। भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से हर खेत में पानी पहुंचाने का काम हो रहा है। युवाओं को रोजगार देने की दिशा में सरकार ने कई कदम बढ़ाये हैं। वहीं, ऐसी अनेकों योजनाएं हैं, जिससे जुड़कर लोगों को फायदा हो रहा है।

मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद विजय हांसदा, विधायक स्टीफन मरांडी, प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय, पूर्व मंत्री  हेमलाल मुर्मू, CM के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे और संताल परगना के आयुक्त, DIG, एवं साहिबगंज, गोड्डा और पाकुड़ के DC और SP सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...