spot_img
spot_img

“इस वर्ष हर हाल में GPL होगा”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर गढ़वा जिला क्रिकेट संघ की पहली वार्षिक आमसभा चिनिया रोड स्थित होटल पद्मावती में हुई। बैठक में युवाओं के लिये नये अवसर खोले, वहीं, क्रिकेट को गांव-गांव तक पहुंचाने का रोडमैप भी तय किया। सभा की शुरुआत अध्यक्ष व अपर समाहर्ता राज महेश्वरम की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से चंदन कश्यप और धर्मेंद्र कुमार को संघ का नया प्रवक्ता बनाया गया, ताकि ग्रामीण इलाकों में क्रिकेट की आवाज और तेजी से गूंज सके। युवाओं की धड़कन बने गढ़वा प्रीमियर लीग (GPL) के आयोजन का निर्णय इस बैठक का सबसे बड़ा आकर्षण रहा। उपाध्यक्ष डॉ. पंकज प्रभात ने साफ कहा, “इस वर्ष हर हाल में GPL होगा।”

स्कूलों में क्रिकेट का जादू

सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने स्कूली खिलाड़ियों के लिये एक ऐतिहासिक पहल की घोषणा की। अब जिले के सरकारी व निजी विद्यालयों में अंडर-14, अंडर-15 और अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगितायें होंगी। इन प्रतियोगिताओं से उभरते खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय मंच मिलेगा और उन्हें झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन से आधिकारिक प्रमाणपत्र भी प्रदान किये जायेंगे। टूर्नामेंट्स को सफल और निष्पक्ष बनाने के लिये आयोजन, तकनीकी, खेल पारदर्शिता और प्रायोजन जैसी कई समितियों के गठन का फैसला लिया गया। सभा ने जिले में एक स्थायी क्रिकेट मैदान की जरूरत पर जोर दिया। इसके लिये जिला प्रशासन को औपचारिक प्रस्ताव देने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष को इस कार्य का जिम्मा सौंपा गया। इस बैठक में ओलंपिक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, डॉ. पंकज प्रभात, रेखा चौबे, अधिवक्ता रवि दुबे, गौरव सिंह, राजा सिंह, डॉ. समशेर सिंह, चंद्र बहादुर सिंह, सत्येंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल, अजय कांत, विकास पांडेय, राजेश पांडेय, रवि सिन्हा समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...