spot_img

सुकून का पल तब होगा जब बाहर के लोग इलाज कराने झारखंड आयें : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : युवा CM हेमंत सोरेन ने कहा कि रिम्स की तरह राजधानी रांची में एक और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जायेगी, जहां विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। डॉक्टरों की संख्या में इजाफा होना बेहद जरूरी है। वहीं कहां मेडिकल कॉलेज होना चाहिए और कहां नहीं, यह तय करने का अधिकार राज्य सरकार को दिया जाना चाहिये, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके। CM ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवा को सरल और बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। जन-जन तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना उनका मकसद है। सर्प दंश की घटना पर त्वरित इलाज होना चाहिए।

CM हेमंत सोरेन ने आज 206 एम्बुलेंस की सौगात दी है। इसमें 51 एम्बुलेंस में एडवांस लाइफ सिस्टम मौजूद है। वहीं 131 एम्बुलेंस बेसिक लाइफ सिस्टम है। 5 मेडिकल मोबाइल यूनिट की भी शुरूआत की गई है। इसके लिये स्माइल फाउंडेशन से MOU किया गया है। CM हेमंत सोरेन ने ममता वाहन एप, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना और आयुष्मान एप का भी शुभारंभ किया। वहीं राज्य 38 दंत चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटे। हेल्थ सेक्टर में बेहतरीन काम करने वाले हॉस्पिटल और डॉक्टरों को मान-सम्मान भी दिया गया। अमीर-गरीब का भेदभाव मिटा पूरे समर्पण भाव से काम करना होगा। मौका था राजधानी रांची के नामकुम में IPH प्रेक्षागृह आयोजित समारोह का। यह आयोजन स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा किया गया था।

CM हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य विभाग के आज के कार्यक्रम में कई चीजें देखने को मिली। CM ने कहा कि वे दिन-रात इस ख्यालों में डूबे रहते हैं कि आखिर कैसे आम से लेकर खास तक बेहतर से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना को किसी ने नहीं देखा था, पलक झपकते ही पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। झारखंड भी इससे अछूता नहीं रहा। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए सजगता, जागरूकता और संवेदनशीलता के साथ-साथ इसको चलाने वाली पूरी व्यवस्था कैसे काम करती है, इस पर फोकस करना बेहद जरूरी है। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि ज्यादातर लोग गांव में बसते हैं।

गांव के लोगों को एंबुलेंस और स्वास्थ्य जांच की सुविधा कैसे मिले, इसपर गौर करना बेहद जरूरी है। इसके लिए एक समय तय करना होगा कि किस दिन एंबुलेंस गांव के किस जगह पर कैंप कर रही है। ताकि गांववाले वहां जाकर स्वास्थ सुविधा का लाभ ले सके। अस्पतालों में दवाएं एक्सपायर हो जाती है। लोगों को दवा अगर नहीं मिलेगा, तो वह एक्सपायर होगा ही। जरूरत इस बात की है कि जरूरतमंद को समय पर दवा मिल सके। यही वजह है कि पंचायत स्तर पर दवा दुकान खोलना तय किया गया है। गांव-गांव में फार्मेसी शॉप की सुविधा बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। ताकि पढ़े-लिखे युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां सस्ते दर पर राज्य सरकार एयर एंबुलेंस उपलब्ध करा रही है। यह सुविधा हर किसी के लिये है।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को इस कदर मजबूत और बेहतरीन बनाने होंगे कि यहां के लोगों को इलाज के लिये बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़े। वहीं सुकून के पल तब होंगे जब दूसरे राज्यों से लोग अपना बेहतर इलाज कराने के लिये झारखंड आये। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किये जा रहे हैं, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग आधुनिक तरीके से आगे बढ़ रही है। अस्पतालों में सभी जरूरी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की जांच मशीनें लगाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री के बुलंद इरादे और हौसले के साथ स्वास्थ्य विभाग राज्य वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु प्रयासरत है। वहीं CM ने  रिजनल ब्लड ट्रान्समिशन सेंटर, नागरमल मोदी सेवा सदन का उद्घाटन एवं ब्लड स्टोरेज केन्द्रों का उद्घाटन किया। सदर अस्पताल धनबाद और देवघर के मधुपुर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में ब्लड स्टोरेज केंद्र का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मनिका विधायक राम चंद्र सिंह, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विकास आयुक्त-सह- अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आलोक त्रिवेदी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं चिकित्सक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : बहुचर्चित तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग के गुनहगारों को मिली 10-10 साल की सजा… जानें

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में सरेराह युवक को गोलियों से भू’ना… देखें

इसे भी पढ़ें : साहिबगंज में रंगदारी नहीं मिलने पर मा’रा गया था चौकीदार… जानें

इसे भी पढ़ें : युवक पर पेशाब करने वाला नेता अरेस्ट, पुलिस ने ढहा दिया घर… जानें

इसे भी पढ़ें : मशहूर जमीन कारोबारी कमल भूषण का सबसे खास भी मा’रा गया… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा एक्शन, CO जा सकते हैं जेल… जानें

इसे भी पढ़ें :अभिषेक झा को सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...