spot_img
spot_img
spot_img

सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर, जुलूस में DJ पर प्रतिबंध…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chauparan(Krishna Paswan) : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये चौपारण के महराजगंज में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बजरंगबली अखाड़ा प्रांगण में हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुये। बैठक में SDO, SDPO, इंस्पेक्टर, CO और चौपारण के थानेदार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने रामनवमी जुलूस और पूजा को लेकर कई अहम निर्देश जारी किये। प्रशासन ने साफ कहा कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। यदि कोई व्यक्ति भ्रामक, आपत्तिजनक या माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। अधिकारियों ने बताया कि रामनवमी जुलूस के दौरान DJ के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा शोभायात्रा पूर्व निर्धारित रूट से ही निकलेगी और इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जायेगा। प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाये रखते हुये प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...