spot_img
spot_img
spot_img

महायज्ञ में उमड़ी अपार श्रद्धा, रामलीला में जुटा जनसैलाब…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की पावन धरती इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है। बिगहा स्थित हनुमंत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सातवां वार्षिकोत्सव सह हनुमंत महायज्ञ पूरे क्षेत्र में आस्था की अलौकिक ज्योति प्रज्वलित कर रहा है। महायज्ञ के छठे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार, घंटे-घड़ियाल की ध्वनि और भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसर में स्थापित गढ़ काली मंदिर, शिव मंदिर, हनुमंत मंदिर, गढ़वाल बाबा मंदिर तथा फलाहारी बाबा मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र बने हुये हैं। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना कर रहे हैं। महायज्ञ काशी के आचार्य दीपक द्विवेदी के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। प्रतिदिन प्रातः और संध्या वैदिक मंत्रों के बीच पूजन, हवन और आरती का आयोजन हो रहा है। छठे दिन भगवान का विशेष अभिषेक, हवन एवं पूजन संपन्न हुआ। मंगल आरती के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के उद्घोष से वातावरण को दिव्यता से भरते नजर आये। धार्मिक आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण प्रति संध्या आयोजित भव्य रामलीला है। अयोध्या से आये कलाकार प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन कर रहे हैं। रामलीला देखने के लिये दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन के संदेश से दर्शक भाव-विभोर हो उठते हैं।

श्रद्धा के साथ उत्सव का भी रंग

लगातार सातवें वर्ष आयोजित इस महायज्ञ में श्रद्धालुओं की संख्या वर्ष दर वर्ष बढ़ती जा रही है। मंदिर परिसर में लगे छोटे मेले में बच्चों और महिलाओं की विशेष भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम यहां हर ओर दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, संस्थान परिसर स्थित प्राचीन गढ़ स्थल की भी गहरी धार्मिक मान्यता है, जहां श्रद्धालु मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं और पूर्ण होने की आस्था व्यक्त करते हैं। शनिवार को पूर्णाहुति हवन एवं विशाल भंडारे के साथ इस महायज्ञ का समापन होगा। आयोजन की सफलता में अध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी, सचिन कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, रामचंद्र सिंह, संजय सिंह, बलराम यादव, शिवेश सिंह, अरुण कुमार, विजय साहू, प्रकाश साहू, प्रेम चंद्रवंशी, नीरज कुमार सहित सभी सदस्य दिन-रात सेवा में जुटे हैं। क्षेत्र के साधु-संतों की निरंतर उपस्थिति आयोजन की शोभा को और भी बढ़ा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...