Hazaribagh : बड़कागांव के होरम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (Kasturba Gandhi Residential Girls School) के हॉस्टल में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक छात्रा के फंदे पर लटके होने की खबर फैली। इस छात्रा का नाम निशा कुमारी था। वह 10वीं क्लास में पढ़ती थी। हॉस्टल (Hostel) के कमरा नंबर 20 में रहती थी। आज भोर में उसकी फंदे पर लटके होने की खबर फैली। हॉस्टल (Hostel) में मौजूद स्टूडेंट्स और टीचर उसके रूम में पहुंचे। निशा को लटकते देख सभी सन्न रह गये। मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। निशा की डेड बॉडी को फंदे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छात्रा की मौत की फैली खबर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण भी स्पॉट पर पहुंचे। उन्होंने वार्डन और टीचर को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने बताया कि हॉस्टल (Hostel) की वार्डन लीलावती कुमारी 17 दिसंबर से 22 दिसंबर तक छुट्टी पर है। वह अपना चार्ज सोशल साइंस टीचर को सौंप कर गई थी। सोशल साइंस टीचर की ज्वॉइनिंग दो हफ्ते पहले ही हुई है। वह हॉस्टल के दूसरे तल्ले में रहती है। वहीं, छात्रा निशा का कमरा तीसरे तल्ले में है। छात्रा की मौत के बाद से हॉस्टल के स्टूडेंट्स और टीचर्स काफी डरे हुए हैं।
इधर, निशा के घरवालों का गुस्सा उबाल पर है। आसपास के लोगों के साथ सभी स्कूल पहुंचे और जमकर बवाल किया। निशा के घरवालों का कहना था कि बेटी सुसाइड नहीं कर सकती। पिता का इल्जाम है कि बेटी के साथ गलत काम कर उसे मारकर फंदे पर लटका दिया गया है। मां को रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, गुस्साए लोगों का कहना था कि हॉस्टल में यह कोई पहली वारदात नहीं हुई है। इससे पहले भी दो छात्राओं की मौत यहां हो चुकी है। लोगों ने स्कूल और हॉस्टल में सिर्फ महिला शिक्षक और कर्मचारी की डिमांड की है। वहीं पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : भाई-भाभी को ऐसी हालत में देख सन्न रह गया धर्मवीर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दूसरी बीवी का ब्रूटल म*र्डर, बॉडी पार्ट्स बटोर रही पुलिस… देखें वीडियो












