spot_img
spot_img
spot_img

हमारे खिलाड़ी अनमोल रत्न : सीएम हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में खेल एक अहम हिस्सा है। खेलों में झारखंड एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरे। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग मुकाम हासिल करें, इसके लिए खेलों से जुड़ी व्यवस्थाओं और संसाधनों को मजबूत कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि देश में राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी खेल के लिए टीम तैयार हो उसमें झारखंड के खिलाड़ी हमेशा शामिल रहें। मौका था वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 के इवेंट मैस्कोर्ट “जूही” और ट्रॉफी के अनावरण कार्यक्रम का। यह कार्यक्रम झारखंड मंत्रालय के सभागार में आयोजित की गई थी। सीएम ने कहा राज्य में विमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी-2023 की शुरुआत 27 अक्टूबर से हो रही है। आने वाले दिनों में अन्य राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी झारखंड करेगा, ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में सभी खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। अगर हम क्रिकेट खेल की भी बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी हमारे राज्य से ही आते हैं।

खिलाड़ी

झारखंड के खिलाड़ी यहां के खनिज संपदा से ज्यादा मूल्यवान

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा के लिए अधिक जाना जाता रहा है। यहां सभी तरह के खनिज का मिलना आम बात है, यह राज्य देश को अलग ताकत प्रदान करता है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि जब इस राज्य में हमारी सरकार बनी तो पूरा विश्व कोरोना संक्रमण की चपेट में जूझता रहा। हम सभी लोग डेढ़ वर्ष तक अपने घरों में बंद रहने पर मजबूर हुए, परंतु इस कड़ी में हमने अपनी सोच पर ताले बंद नहीं किए। हमारी सरकार ने  राज्य को किस दिशा में ले कर जाना है, उसकी तस्वीर खींची। राज्य सरकार कोरोना संक्रमण काल में भी निरंतर इस राज्य को बेहतर दिशा देने के लिए पूरी कोशिश करती रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने इस क्रम में एजुकेशन, हेल्थ आधारभूत संरचना, पर्यटन तथा खेल के विकास के लिए कार्य करने की पूरी योजना तैयार की। राज्य सरकार की ओर से जब यहां के खिलाड़ियों को तराशने का कार्य प्रारंभ हुआ तब पता चला कि खिलाड़ियों को तराशना यहां की खनिज संपदा से कहीं अधिक मूल्यवान है।

हॉकी इंडिया के प्रति आभार जताया

सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का आयोजन करने के लिए हॉकी इंडिया के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस आयोजन से खिलाड़ियों के बीच नई रोशनी फैलेगी। सीएम ने कहा कि मैं हॉकी फेडरेशन को आश्वस्त करता हूं कि इस आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी। चैंपियन ट्रॉफी में सरकारी व्यवस्था का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आयोजन से राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष श्री मोहम्मद तैयब इकराम एवं उनकी पूरी टीम को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये रहे मौजूद

मौके पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष मोहम्मद तैयब इकराम, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, राज्य के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खेल सचिव मनोज कुमार, हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल भोलानाथ सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन सहित कई पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी, वर्तमान खिलाड़ी सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

खिलाड़ी

इसे भी पढ़ें : चलती राजधानी में फौजी का कोहराम, क्या कर डाला… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...