कोहराम लाइव डेस्क : बिहार में पुलिसकर्मी पर हमला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक सिपाही की पिटाई कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो आतौआ रोड स्थित मानस भारती इंटर परीक्षा केंद्र की है। जहां सिपाही की ड्यूटी थी। परीक्षा केंद्र पर तैनात सिपाही की किसी बात को लेकर कुछ युवकों के साथ बकझक हो गई। जिसके बाद मनबढु युवकों ने सिपाही पिंटू कुमार की जमकर पिटाई कर दी।
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड में फिर कुदरत का कहर, टूटा Glacier, 150 लोग दबे
युवकों ने सिपाही के साथ हाथापाई करने के साथ ही उसपर ईंट से भी हमला किया। जिसके बाद सिपाही बेहोश हो गया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही को गंभीर चोटें आई है।
इसे भी पढ़ें : टोकलो के जंगल में माओवादियों के साथ मुठभेड़, कोबरा का जवान घायल














