spot_img

विमान में बम की सूचना से भारत में हड़कंप, महान एयर ने कही यह बात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: ईरान से चीन जा रहे एक विमान में बम की सूचना से आज सुबह हड़कंप मच गया। यह विमान दिल्ली के एयरस्पेस की ओर बढ़ रहा था, तभी एयरलाइंस की ओर से इसमें बम होने का अलर्ट मिला। विमान को तत्काल दिल्ली में उतारने की इजाजत मांगी गई। दिल्ली एटीसी ने उसे जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने को कहा। इसी बीच, भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान इसके पीछे लगा दिए गए। इस पूरे मामले को लेकर ईरान की महान एयरलाइंस ने बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।

ईरान की महान एयरलाइंस की एयरबस 340N दिल्ली में नहीं रुकती है। यह ईरान, पाकिस्तान व भारत के हवाई क्षेत्र से होते हुए चीन जाती है। जैसे ही एयरलाइंस को विमान में बम होने की सूचना मिली तो उसके पायलट को दिल्ली में उतरने की सलाह दी गई। दिल्ली में जब इजाजत नहीं मिली तो पायलट उसे लेकर चीन के हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ गया। इस दौरान भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने उसकी सुरक्षित ढंग से निगरानी की। यह विमान तेहरान से चीन के ग्वांगझू जा रहा था।

बम की सूचना को लेकर महान एयर ने दिल्ली हवाई अड्डे के एटीसी से संपर्क किया था, पर दिल्ली एटीसी ने विमान को जयपुर या चंडीगढ़ में उतरने का सुझाव दिया। यह सलाह विमान के पायलट नहीं मानी और अपनी एयरलाइंस की सलाह से विमान को चीन की ओर मोड़ते हुए भारतीय हवाई क्षेत्र छोड़ दिया।

विमान में बम की सूचना मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

विमान में बम की सूचना मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं। तत्काल भारतीय वायुसेना को अलर्ट किया गया। वायुसेना ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से दो सुखोई विमान ईरानी विमान के पीछे लगा दिए थे। हालांकि, इसके बाद विमान में बम होने की पुष्टि नहीं हुई और विमान चीन की ओर चला गया।

इसे भी पढ़ें : मिले ऐसे-ऐसे हथियार कि दंग रह गई पुलिस… देखें

इसे भी पढ़ें : क्या आपके स्मार्टफोन में आ रहा 5G का साइन! आप भी तुरंत बदलें नेटवर्क सेटिंग्स

इसे भी पढ़ें : मरने के बाद ‘भूत’ बन लड़की ने, खुद को ऐसे दिलवाया इंसाफ…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...