Ranchi : रांची यूनिवर्सिटी का हाल गजब है। यहां शिक्षकों की कमी तो है ही, नए कोर्स शुरू करने के प्रति भी अजब की लापरवाही है। यूनिवर्सिटी ने दो साल में 12 कोर्स शुरू करने का प्लान तो बना लिया, पर प्रारंभ कुछ नहीं हुआ। कारण यह रहा कि इस योजना के बारे में शिक्षा विभाग को प्रस्ताव ही नहीं भेजा गया।
साल 2020 के अंत में शुरू की गई एमए इन एजुकेशन की तैयारी
बताते दें कि साल 2020 के दिसंबर महीने में रांची यूनिवर्सिटी में एमए इन एजुकेशन कोर्स शुरू करने की तैयारी की गई। एकेडमिक विंग की ओर से इसके लिए प्रस्ताव बनाया गया था। इस प्रस्ताव को वीसी की अनुमति भी मिल गई थी। इस कोर्स के लिए 13 पद पद भी सृजित हो गए, लेकिन लगभग 16 महीने के बाद भी यह कोर्स शुरू नहीं किया जा सका।सृजित पदों में शिक्षकों के सात और कर्मचारियों के छह पद हैं। शिक्षकों में प्रोफ़ेसर का एक, एसोसिएट प्रोफ़ेसर के दो और असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के चार पद हैं।प्रस्ताव को उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग को नहीं भेजे जाने की वजह से कोर्स शुरू नहीं हो सका।
इसे भी पढ़ें: सस्ता होगा पेट्रोल, बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम !
इसे भी पढ़ें: नीना के खुशहाल जिंदगानी में ग्रहण लगा गई तीसरी औरत, देखें फिर क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें: JPSC से नियुक्त अधिकारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, इस तारीख से मिलेगी ट्रेनिंग
इसे भी पढ़ें: 26 अप्रैल से होगी CBSE Term 2 की परीक्षा, जानें इसे जुड़ी हर जानकारी
इसे भी पढ़ें: Mirzapur के गंगा घाट पर मचा कोहराम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें: ‘दसवीं’ फिल्म अभिनेत्री निम्रत कौर ने साड़ी में ढाया कहर, Caption में लिखा- आइस आइस baby!
इसे भी पढ़ें: Trikut RopeWay Rescue में शामिल जवानों के लिए क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन, देखें












