Ramgarh : रामगढ़-बोकारो एनएच-23 स्थित चोपादारू घाटी आज चीखों से गूंज उठी, जब एक ट्रेलर और हाइवा आमने-सामने टकरा गये। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भारी वाहनों के केबिन चिपक गये और पल भर में आग की लपटों में घिर गये। ट्रेलर का चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया था। स्थानीय लोग उसे निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की तेज लपटों ने उसे लील लिया। झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन में मौजूद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोला CHC से रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गोला और पेटरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिये तेनुघाट अग्निशमन दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझाने के बाद ही पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने में जुटी। हादसे के कारण बोकारो-रामगढ़ रोड पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा और दूर तक गाड़ियों की कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने इस घाटी को ‘मौत की चुप घाटी’ बताया, जहां हर मोड़ पर खतरा मंडराता है।
रामगढ़-बोकारो NH-23 पर मची चीख-पुकार
Date:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें
Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...
JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...
अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…
Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...
बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...
अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…
Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...







