झारखंड के इन जिलों में आज हो सकती है बारिश… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। राजधानी रांची में आज सुबह से ही धूप-छांव का सिलसिला जारी है। कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिल चुकी है और अब दिन-ब-दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात के समय ही अब ठंड का असर बचा है। आने वाले दिनों में आसमान में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। पिछले 24 घंटों में चाईबासा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि लातेहार सबसे ठंडा जिला रहा, जहां दिन का पारा 22.4 डिग्री रहा।

न्यूनतम तापमान में भी लगातार इजाफा हो रहा है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में कई जिलों में सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके क्षेत्र में 9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पाकुड़ में भी पारा 9.3 डिग्री रहा, जबकि शेष जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। 28 जनवरी को पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 29 जनवरी को आंशिक बादल रहेंगे, जबकि 30 और 31 जनवरी को सुबह हल्का कोहरा और दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है।

 

spot_img

Related articles:

बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रूपया, प्रेमिका तक को परोस दिया…

UP : गाजियाबाद के लोनी से रिश्तों को शर्मसार...

बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नई बहाली...

PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

Bihar : बिहार की उपजाऊ धरती से निकली मिठास...

चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस...