Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : सोमवार की शाम जब मूसलधार बारिश ने ओरमांझी क्षेत्र को अपने आगोश में लिया, तब वही बारिश सड़कों पर आफत बनकर उभरी। ओरमांझी ब्लॉक चौक के पास, राहुल स्वीट होटल के आगे रांची-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर NHAI की लापरवाही के चलते सड़कों पर पानी ही पानी हो गया। बारिश के बाद सड़कें एक जलमग्न तालाब जैसी हो गईं। दो से तीन फीट पानी सड़क पर ठहर गया, जिससे राहगीरों का चलना दूभर हो गया। छोटी गाड़ियां तो पानी में आधी डूब गईं, वहीं, मोटरसाइकिल सवार और पैदल चलने वाले लोगों के लिये तो जैसे यह रास्ता एक भयंकर चुनौती बन गया। आसपास के दुकानदारों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनका व्यापार पानी की मार से प्रभावित हो गया। वजह यही है कि ब्लॉक चौक में फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है और ओवरब्रिज के निर्माण के चलते दो साल पहले सड़क किनारे जो नाली बनाई गई थी, उसे नष्ट कर दिया गया था। नाली के न होने से बारिश का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है और यह सारा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। वहीं, कुछ नालियां भी जाम पड़ी हैं, जिससे पानी का निकलना और भी मुश्किल हो जाता है। आंधी तूफान ने और भी मुश्किलें बढ़ा दीं। बड़े-बड़े पेड़ गिर गये और सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। बिजली भी गुल हो गई। आंधी तूफान से कई अल्बेस्टर घरों के उड़ गये, वहीं कुछ छप्पर भी गिर गये। मकानों का कच्चा-पक्का हिस्सा उड़कर दूर-दूर तक फैल गया। सुने क्या बोले लोग…
सड़कों पर पानी ही पानी… देखें वीडियो #ormanjhi #jharkhand #ranchi #heavyrain #blockage pic.twitter.com/3WNApHq3aK
— KohramLive (@KohramLive) April 29, 2025














