spot_img
spot_img

“मां-बाप से बड़ा इस दुनिया कोई भी धन-दौलत नहीं”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • रांची के सफायर इंटरनेशन स्‍कूल में मना विश्‍व माता-पिता और पयर्रवरण दिवस

Ranchi: राजधानी रांची के सफायर इंटरनेशल स्‍कूल में शुक्रवार को विश्‍व माता-पिता एवं पर्यावरण दिवस के अवसर पर वर्चुअली कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तान्या के प्रार्थना गीत तथा शौर्य के सुविचार से हुआ। कार्यक्रम में भाग लेते हुए कक्षा 6 की छात्रा जिया ने कहा कि किसी भी इंसान के जीवन में सबसे बड़ा योगदान उसके माता-पिता का होता है। माता- पिता  हमारे जीवन में इस दुनिया की किसी भी दौलत से बड़ा धन हैं। इस नाते हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी बातों को मानें तथा भविष्य में उनका ख्याल रखें।

मां की ममता, पापा का प्‍यारकविता की भावुक प्रस्‍तुति

मौके पर ‘मां की ममता ,पापा का प्यार’ कविता के द्वारा कक्षा 6 के आनंद ने सब को भावुक कर दिया। इसी कक्षा के मयंक ने पर्यावरण दिवस मनाने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कई दशक पहले ही पर्यावरण के वैश्विक संकट को देखते हुए पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत की जा चुकी है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम इस दिन के महत्व को समझें और इसकी उपयोगिता बनाए रखें।


हम सब मिलकर पर्यावरण को बनाएं स्‍वच्‍छ

इस अवसर पर प्राचार्य अमित सिंह ने कहा कि ‘हम आज ये प्रतिज्ञा करें कि अपने आसपास के क्षेत्र को चुनें तथा उसे साफ व स्वच्छ रखें । हम सब मिलकर पर्यावरण को स्‍वच्‍छ बनाएं। कार्यक्रम में आईटी अध्यापक अनुराग ने पर्यावरण से जुड़े ज्ञानवर्धक वीडियो की प्रस्तुति की। कक्षा 6 की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन काजल ने किया।

इसे भी पढ़ें :गुमला में कार की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा जख्‍मी

इसे भी पढ़ें : शादी टूटी तो टूट गया युवक, उठाया ये कदम…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...