Ranchi : राजधानी रांची में शराब, शबाब और कवाब परोसने और सेज सजाने वाली की कमी नहीं रही। 500 से लेकर यहां 50 हजार तक में हसीनाओं की बोली लगती है। कुछ हसीना सरकारी ठेका दिलाने तक का दमखम रखती है। कुछ दिन पहले एक फैक्ट्री मालिक ने अपना दुखड़ा सुनाते हुये कहा कि पहले एक सरकारी ऑफिस का सारा टेंडर उन्हें ही मिला करता था, पर डायरेक्टर के बदलते ही बहुत कुछ बदल गया। बैट्री सप्लाई करने वाले इस फैक्ट्री मालिक का कहना था कि उनसे लड़कियां डिमांड की जाती थी। वो भी अलग-अलग स्टेट की। ये यह काम उनसे न हो सका। वे मनचाहा नजराना-सुकराना देते रहते थे, पर लड़कियां उपलब्ध कराने की रेस में वे पीछे हो गये। नतीजा उन्हें टेंडर मिलना बंद हो गया। चिंता में बिना बुलाये उन्हें BP और शुगर हो गया। कर्ज में डूबते चले गये। राजधानी रांची में दिन हो या रात देह का बाजार खूब सजता है। ऐसा नहीं है कि इन सब बातों से पुलिस अनजान है। कभी-कभार छापामारी होती है, फिर बात आई-गई हो जाती है। आज एक बार फिर रांची के दो होटलों में रेड हुई। बंगाल की कुछ लड़कियां पकड़ी गई। गुजरे एक महीने में हुई छापामारी में 25 से ज्यादा लड़कियां पकड़ी गई। कुछ ग्राहक भी साथ धरे गये। पकड़ी गई ज्यादातर लड़कियां कोलकाता की निकली। लड़कियों ने राज खोला कि उन्हें पर कस्टमर 1 हजार से 3 हजार रुपये तक मिलता है। बाकी सौदा सैक्स रैक्ट के संचालक करते हैं। उनके रहने से लेकर खाने-पीने तक का इंतेजाम दलाल करते हैं। आने-जाने का खर्चा भी उन्हें अलग से दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें :“कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”





