Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने की खातिर आज हाई लेवल मीटिंग हुई। DGP अजय कुमार सिंह और IG अमोल वेणुकांत होमकर ने रांची पुलिस के आला अधिकारियों की जमकर क्लास ली, वहीं किसी भी हालत में क्राइम कंट्रोल करने पर जोर दिया। संगठित आपराधिक संगठनों के आका से लेकर गुर्गे तक की रीढ़ की हड्डी तोड़ देने की खुली छूट दे दी। बेशक, अपराधी छोटे हो या बड़ा, सबको चिहिंत कर उसके मनोबल को तोड़ देने का आदेश दिया गया। राजधानी में नशे के बढ़ते कारोबार पर गहरी चिंता जताते हुये DGP ने इसके पूरे नेटवर्क को तहस-नहस कर देने का हुक्म दिया। वहीं, रात 11 बजे के बाद किसी भी हालत में बार खुले नहीं रहने चाहिये, वहीं बाउंसरों की जीवन कुंडली खंगाल दागी लोगों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करने को कहा। रात 11 बजे के बाद विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा।
IG होमकर में सबसे ज्यादा गुस्सा इस बात को लेकर था कि आज की तारीख में लड़कियां और महिलाएं सोने का चेन पहन रोड में निकलने से पहले सौ बार सोचती है। घर के आंगन तक से चेन छिनतई हो रही है। चेन छिनतई की वारदात पर लगाम लगाने को कहा गया। रांची में गुजरे तीन साल में घटित अपराधों की समीक्षा की गई। रांची पुलिस के पॉरफॉमेंस पर आला अधिकारी दुखी थे। यहां याद दिला दें कि राजधानी रांची में वैसे कई पुलिस अधिकारी आकर फिर जम गये हैं, जो पहले भी रांची में लंबे अर्से तक काम कर चुके हैं, इसके बावजूद क्राइम कंट्रोल नहीं होना दुखद है।
हाई लेवल मीटिंग में ADG संजय आनंद राव लाठकर, IG ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर, रांची प्रक्षेत्र के IG अखिलेश झा, DIG अनूप बिरथरे, SSP चंदन कुमार सिन्हा, सिटी SP राजकुमार मेहता, रूरल SP कैलाश करमाली एवं ट्रैफिक SP सुमित कुमार अग्रवाल मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :जमीन के चक्कर में मा’र दी गो’ली…
इसे भी पढ़ें :झारखंड की 3 सीटों पर अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट…
इसे भी पढ़ें :मतदान के बीच पानी में फेंके EVM और VVPAT… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, 172 यात्री थे सवार…
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन











