मध्य प्रदेश : परंपरा की आड़ में लोग अक्सर कई गैर कानूनी काम कर जाते है। एक ऐसी ही परंपरा मंदसौर के सिखेड़ी गांव में है। जहां लड़कियों से देह व्यापार कराने का चलन है। इस गांव में एक समुदाय विशेष बरसों से अपनी लड़कियों से देह व्यापार करवाता आ रहा है जिसमें नाबालिग लड़कियां भी शामिल है।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस सिखेड़ी पहुंची। देह व्यापार करने वाली महिलाओं और उनके साथ रहने वाले पुरुषों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और चार पुलिसकर्मियों को चोट भी लगी। पथराव होने के बावजूद भी पुलिस ने किसी तरह 5 लड़कियों को रेस्क्यू कर लिया। हमले के बाद पुलिस फोर्स लेकर दोबारा पहुंची तो देखा कि इलाके में एक भी व्यक्ति नहीं है। पूरे गांव से देह व्यापार करने वाले सभी लोग घर छोड़ कर भाग गए।
जानकारी के अनुसार, मुक्त कराई गई 5 लड़कियों में से दो लड़कियां नाबालिग हो सकती हैं। इनकी असल उम्र को निर्धारित करने के लिए पुलिस उम्र संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
इसे भी पढ़ें : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आयशा ने साबरमती मे लगााई थी छलांग, पति गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : पलामू के पहाड़ी पर मिली अधेड़ की सड़ी-गली लाश












