spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

वासेपुर में फिर गैंगवार की आहट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद का कुख्यात इलाका वासेपुर एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा। शनिवार देर रात हावड़ा-धनबाद रेल पटरी के पास KGN कॉम्प्लेक्स के सामने अज्ञात बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गये। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों ने जानबूझकर हवा में गोलियां चलाईं ताकि खौफ फैलाया जा सके। पुलिस को मौके से कई जिंदा गोलियां भी मिली हैं। सूत्रों की मानें तो इस फायरिंग के पीछे एक गैंगस्टर के नाते-रिश्तेदार का नाम सामने आया है। कुछ लोगों का दावा है कि घटना गैसिंग (सट्टा) और आपसी रंजिश का नतीजा है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल किसी के खिलाफ नामजद कार्रवाई नहीं की है। घटना की जानकारी मिलते ही DSP लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, भूली थाना, बैंक मोड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। DSP नौशाद आलम ने मीडिया से कहा, “हर पहलू की जांच की जा रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।” यहां याद दिला दें कि वासेपुर वर्षों से गैंगवार, सट्टा और आपराधिक गतिविधियों का गढ़ रहा है। बार-बार की गोलीबारी से स्थानीय लोग डर में जीने को मजबूर हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...