BOAKRO : दो बच्चों की माँ उषा देवी की लाश आज फांसी के फंदे में झूलती हालात में मिली। लगभग 25 साल की उषा की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वह बोकारो के नारायणपुर पंचायत के छाता माडा गांव की रहने वाली थी। लोगों ने बताया की आज सुबह उषा घर के ही पास एक तालाब मे नहाने धोने गई। घर लौटने के बाद अपने दोनों बच्चों को खेलने के लिए बाहर भेज दी। बच्चे जब घर लौटे, कमरे का दरवाजा बंद पाया। दरवाजा बहुत खटखटाया और जोर जोर से माँ माँ पुकारा । अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शोर सुनकर आसपास के जुटे कुछ लोग खिड़की से अंदर झाँके , देखा की उषा साड़ी के फंदे के सहारे पंखे पर झूल रही है । इसकी सूचना पिंडराजारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया। मौके पर मौजूद एएसआई सुनील कुमार सिंह क्या बोले सुनें
Read more:बोलेरो में ऐसे छुपाकर रखा था गांजा कि खोजने में पुलिस के छूट गए पसीने
Read more:खिड़की तोड़कर नाबालिग को उठा ले गए बदमाश, कर दी हैवानियत की हद पार…















