PALAMU : शुक्रवार को पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला युवक का शव। घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। पुलिस के आने से पहले ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को फंदे से उतार कर अपने घर ले गए। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अनिल दास(40) के रूप में की गई है। यह घटना नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के छत्तरपुर-नौडीहा बाजार रोड में प्रयाग पेट्रोल पंप के पास की है। फिलहाल मामले का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read more:बोलेरो में ऐसे छुपाकर रखा था गांजा कि खोजने में पुलिस के छूट गए पसीने
Read more:खिड़की तोड़कर नाबालिग को उठा ले गए बदमाश, कर दी हैवानियत की हद पार…















