Kohramlive : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सरायकेला में एक जनसभा में कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो सरकार झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह और संरक्षण दे रही है। अगर झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो इन घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकाला जायेगा। घुसपैठियों की ओर से हड़पी गई जमीन को वापस लेने के लिए समिति बनाई जायेगी। वहीं, आदिवासी महिलाओं से शादी करने पर घुसपैठियों को होने वाले जमीन हस्तांतरण को रोकने के लिए कानून बनाया जायेगा। अमित शाह ने कहा कि झारखंड में आदिवासी आबादी घट रही है। घुसपैठिये हमारी बेटियों से शादी करके जमीन हड़प रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि जब चंपई सोरेन ने घुसपैठ का मुद्दा उठाया तो उनका अपमान किया गया और हेमंत सोरेन ने उन्हें CM पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। उन्होंने झामुमो-कांग्रेस और राजद नेताओं पर खुद के विकास के लिये काम करने और भ्रष्टाचार करने का इल्जाम लगाया।
भ्रष्ट नेताओं को जेल भेजा जायेगा
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर झामुमो गठबंधन के भ्रष्ट नेताओं को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। झामुमो सरकार 1 हजार करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले, 300 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले, 1 हजार करोड़ रुपये के खनन घोटाले और शराब घोटाले के पीछे थी। वहीं, केंद्र द्वारा भेजे गये 3.90 लाख करोड़ रुपये खा गई। उन्होंने कहा कि राज्य में अगर भाजपा की सरकार बनी तो हम तय करेंगे कि अगर केंद्र एक रुपया भेजता है तो राज्य उसमें 25 पैसे और जोड़े ताकि लोगों तक 1.25 रुपये पहुंचें।
इसे भी पढ़ें :PM मोदी कल झारखंड में, यहां करेंगे रोड शो और बाकी दो जगह…
इसे भी पढ़ें :बाबा सिद्दीकी ह’त्याकांड का मोस्ट वांटेड पुलिस कस्टडी में…
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा







