New Delhi : देश की लोकतांत्रिक नींव को और मजबूत करने की दिशा में चुनाव आयोग बड़ा कदम उठाने जा रहा है। बहुत जल्द ही सभी राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का अभ्यास शुरू होगा। यह वही प्रक्रिया है, जिसने बिहार में लाखों फर्जी और मृतक मतदाताओं को सूची से बाहर किया था। बिहार में SIR शुरू होने से पहले मतदाता संख्या 7.89 करोड़ थी। पुनरीक्षण के बाद 1 अगस्त को जारी सूची में मतदाता 7.24 करोड़ बचे। यानी करीब 65 लाख नाम हटे, जिनमें से 22 लाख मृतक व्यक्ति शामिल थे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार, मृतक मतदाताओं में अधिकांश वे थे जिनकी मौत काफी पहले हो चुकी थी, लेकिन रिकॉर्ड नहीं किये गये थे। पहले सामान्य पुनरीक्षण में घर-घर फॉर्म नहीं पहुंचते थे। परिवारजन मौत की सूचना नहीं देते थे। बूथ लेवल अधिकारियों को अपडेट की जानकारी नहीं मिल पाती थी। अब SIR प्रक्रिया में सख्ती बरती जायेगी, ताकि मृतक और स्थानांतरित मतदाता सूची से बाहर किये जा सकें। अब चुनाव आयोग मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिये जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार (RGI) से इलेक्ट्रॉनिक डाटा जोड़ेगा। नगरपालिका और ग्रामीण निकायों का रिकॉर्ड सीधे चुनाव आयोग को मिलेगा। बूथ लेवल अधिकारी वास्तविक जांच करके नामों की पुष्टि करेंगे। इससे मतदाता सूची का अपडेट तेज और सटीक होगा। चुनाव आयोग का मानना है कि लोग अपने परिवार में मौत की सूचना देने से कतराते हैं। लेकिन डाटा लिंकिंग के बाद मृतक मतदाताओं का नाम अपने आप सूची से हट जायेगा। यह व्यवस्था देशभर की मतदाता सूची को विश्वसनीय, पारदर्शी और अद्यतन बनायेगी। इधर, चुनावी तैयारियों के बीच पश्चिम बंगाल में भी हलचल बढ़ गई है। आयोग ने राज्य में दो अहम नियुक्तियां की है, 2011 बैच के IAS अधिकारी अरूण प्रसाद को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवंं 2013 बैच के IAS अधिकारी हरिशंकर पाणिकर को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। आयोग ने डिप्टी मुख्य निर्वाचन अधिकारी के खाली पद के लिए भी तीन नामों की नई सूची मांगी है। अनुभव को प्राथमिकता दी जायेगी।
पूरे देश में वोटर लिस्ट से हटेंगे इनके नाम
Date:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…
Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...
ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...











