Latehar : लातेहार के बारियातू थाना क्षेत्र के फुलसू पंचायत के मुक्की अहरा गांव में रहने वाले एक जवान लड़के ने सुसाइड कर लिया। लगभग 22 साल का विपिन कुमार एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर उसमें लटक गया। वह आज तड़के भोर 3 बजे ही घर से निकल गया था। मौके पर बिपिन का मोबाइल और चप्पल घटनास्थल से कुछ दूर डाडी दोहर कुंवा के पास मिली। इस घटना के बाद मौके पर जुटे कुछ लोगों का इल्जाम था कि विपिन ने सुसाइड करने से पहले अपने फेसबुक पर एक ऑडियो लगाया है, जिसमें यह बोला है कि उसकी शादी कुछ लोगों ने जबरन एक लड़की से करा दी। उसने अपनी मौत के लिये गांव के ही पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। बीते रविवार को ही उसकी शादी एक मंदिर में करा दी गई थी। कुछ लोगों ने बताया कि गांव की एक लड़की से वह बेहद घुला-मिला था। कुछ लोगों को यह खटक गया। युवक को बीते शनिवार को एक स्कूल के पास बुलाया गया, उसे बंधक बना लिया गया। फिर रविवार को उसकी जबरन उसकी शादी करा दी गई। वहीं, विपिन और उसके घरवाले आने वाले लग्न में सबकी मर्जी से शादी करने की इच्छा जता रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग SP के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट… जानें
इसे भी पढ़ें : सर्च ऑपरेशन के दौरान धराया TSPC कमांडर, खोला बड़ा राज… जानें
इसे भी पढ़ें : यो-यो का धमाकेदार गाना, इंटरनेट पर मचा रहा तहलका, देखें
इसे भी पढ़ें : नेपाल से तीर्थ यात्रा पर निकले, पत्नी के सामने निकला दम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : NTPC के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाई यह सजा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची की इंद्राणी रॉय के माथे सजा मुकुट, मिसेज क्वीन का मिला ताज… देखें वीडियो




