DELHI : जबरदस्ती का किया विरोध तो छ़ुरा मारकर उतार दिया मौत के घाट। यह सनसनीखेज वारदात देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके के संत नगर से सामने आई है। यहां एक शख्स अपने की छोटे भाई की पत्नी के साथ जबरदस्ती की कोशिश की। उसने जब विरोध किया तो वह गुस्से में आग-बबूला हो गया। छुरा मारकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं महिला के मायकेवालों को फोन कर कहा- उसका चरित्र ठीक नहीं था, इसलिए मार दिया। जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना मृतका की 5 साल की बेटी की आंखों के सामने हुआ। आरोपी नरेंद्र महिला के पति का बड़ा भाई है। मृतका सोनिया देवी है।
परिवार के अन्य सदस्यों पर कार्रवाई की मांग
आरोपी नरेंद्र 2019 में प्रेम प्रसंग में बुजुर्ग का अपहरण और हत्या के मामले में जेल में बंद था। कोरोना के दौरान वो परोल पर जेल से बाहर आया था। 24 सितंबर को ही उसकी परोल खत्म हो रही थी। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों बाद आरोपी नरेंद्र को कश्मीरी गेट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। अब पीड़ित परिवार ने नरेंद्र के परिवार के अन्य सदस्यों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
जबरदस्ती का विरोध करने पर कर दिया हमला
मरने के पहले अस्पताल में पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया। महिला ने बताया कि घर में वह अकेली थी। काम कर रही थी। तभी आरोपी वहां आ गया। उसने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब महिला ने मना किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया।
बच्ची ने कहा, दादी ने खून मिटाकर सबूत छिपाए
मृतका की 5 साल की बेटी का कहना है कि उसके सामने ही उसके ताऊ ने उसकी मां पर एक दर्जनों बार हमले किए। बाद में मां सोनिया लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी मासूम बच्ची का कहना है कि उसके ताऊ ने ही इस वारदात को अंजाम दिया और दादी ने खून मिटाकर सबूत छुपाए।
Read More :BREAKING : वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ पर जानलेवा हमले का एक आरोपी धराया
Read More :ट्रेंड कर रहा #IstandWithSonuSood, मिला फैंस का सपोर्ट
Read More :टेलीकॉम सेक्टर में नया रिफार्म, KYC के लिए नहीं देना होगा कोई कागज
Read More :दिवाली में इस साल भी नहीं फूटेंगे पटाखे, दिल्ली सरकार ने लगाई रोक
Read More :Gujarat Cabinet Expansion: नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण, जानें ‘टीम भूपेंद्र’ में किसे मिली जगह
Read More :एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, घर से निकलते ही…
Read More :…जकड़कर जिंदा निगल गया अजगर, देंखे…
Read More :IPS राकेश दुबे के 4 ठिकानों पर EOW की रेड, यहां भी पड़ा छापा
Read More :2 स्कूली छात्र के अकाउंट में आ गये 960 करोड़ रुपये, फिर जो हुआ…
Read More :बड़का मानव तस्कर धराया, उगले कई राज
Read More :बुरे वक्त में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची शिल्पा, देखें वीडियो
Read More :6 साल की बच्ची का रेप-मर्डर करने वाले पी. राजू का सुराग देने वाले को 10 लाख का इनाम
Read More :उत्तराखंड के राज्यपाल बने Lieutenant General Gurmeet Singh
Read More :पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटा आतंकी क्या करने वाला था, देखें वीडियो








