- पत्नी की निशानदेही पर एक को हिरासत में लेकर पुलिस रही पूछताछ
Jamshedpur: बहरागोड़ा के बड़सोल थाना क्षेत्र की खांडामौदा पंचायत के जामबनी गांव में बुधवार की रात में एक युवक रबिन मुंडा (35) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस मृतक की पत्नी की निशानदेही पर गांव के युवक रामाई मुंडा (32) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
12 दिन पहले एक युवक ने की थी मारपीट
हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि 12 दिन पहले रबिन मुंडा को गांव के ही युवक बाबूलाल मुंडा द्वारा बुलाकर एक साथ भोजन किया था । रबिन को बाबूलाल मुंडा से मारपीट की थी। मृतक के परिजनों ने इस मारपीट से भी हत्या के तार जुड़े होने की आशंका जता रहे हैं। रबिन मुंडा की शादी 4 साल पहले आलोचना मुंडा के साथ हुई थी। अभी उनकी कोई संतान नहीं है। घाटशिला DSP कुलदीप टोप्पो ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हत्या के आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : झारखंड के 112 BDO इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
इसे भी पढ़ें : कोरोना की संभावित तीसरी से लड़ने के लिए तैयार हो रहे कोरोना योद्धा














