spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दो बच्चों की मां पहुंची प्रेमी के घर, बोली-यहीं रहूंगी, नहीं तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Vaishali : ऐसा कई बार होता है कि कुछ लोग प्रेम करने के बाद प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए कई तरह के बहाने बनाते हैं और छोड़कर भाग जाते हैं। लेकिन जब इसकी जानकारी प्रेमिका को होती है तो वह भी प्रेमी की तलाश में उसके घर तक पहुंच जाती है। बिहार के वैशाली में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। एक युवक कोलकाता में काम करने के लिए गया था। इस बीच शादीशुदा महिला को युवक से प्यार हो गया। महिला के दो बच्चे भी थे। दोनों एक दूसरे के साथ दो साल तक एक कमरे में किराए पर रहे। बाद में बहाना बनाकर युवक वहां से भाग निकला। पीछे-पीछे प्रेमिका भी उसके गांव आ गई। घर पर कोई नहीं मिला तो उसने वहीं दे दिया धरना।

Read more: मास्‍क नहीं पहनने के कारण बैंक गार्ड ने रेलकर्मी को मारी गोली, भर्ती

 दो साल कमरे में किराये पर रहा

वैशाली जिले के करताहा थाना इलाके के गुरमिया गांव का रहने वाला रंगीला नाम का युवक कोलकाता में काम करने के लिए गया था। उसके साथ उसका पूरा परिवार भी था। कोलकाता में काम करने के दौरान रेशमा नाम की महिला से रंगीला को प्यार हो गया। रेशमा पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। दोनों के बीच काफी दिनों तक प्रेम प्रसंग चलता रहा। एक दिन रेशमा अपने घर से भागकर प्रेमी के साथ रहने लगी। प्रेमी रंगीला रेशमा के साथ करीब दो साल तक कमरे में किराए पर रहा। एक दिन रंगीला दूध लेने के बहाने प्रेमिका और उसके बच्चों को छोड़कर फरार हो गया।

Read more:मास्‍क नहीं पहनने के कारण बैंक गार्ड ने रेलकर्मी को मारी गोली, भर्ती

अपने दो बच्‍च्‍चों के साथ प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर

प्रेमी के फरार हो जाने के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ पूछते-पाछते प्रेमी के गांव पहुंच गई। यहां कोई नहीं था। घर में ताला लगा था। प्रेमी के घर वाले कोलकाता में थे और प्रेमी फरार था। प्रेमिका ने यहां काफी देर तक हंगामा किया। इसके बाद वह धरने पर बैठ गई। तीन दिन तक प्रेमिका प्रेमी के घर के बाहर बैठी रही। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रंगीला के परिवार वालों को कोलकाता से बुलवाया, लेकिन उसके परिवार वाले रेशमा को रखने के लिए राजी नहीं थे। काफी समझाने-बुझाने के बाद रेशमा को घर में दाखिल कराया गया, लेकिन प्रेमी अब भी फरार है।

Read more:चीन के वर्चस्व को चुनौती देगा रिलायंस का मेगा सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...

PM मोदी ने रचा इतिहास, दुनिया भर से मिल रही बधाइयां… जानें क्यों

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में...

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

Kohramlive : 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम...

भारत की ऐतिहासिक जीत, डेब्यू स्टार मानव सुथार ने लूटी महफिल…

New Delhi : भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले...