PALAMU : पलामू में गढ़वा रोड-सोन नगर रेल प्रखंड के हैदरनगर-जपला रेलवे स्टेशन के बीच सिमरसोत गांव के पास शनिवार को मालगाड़ी की चपेट में आकर एक युवक दिलीप यादव (30) की मौत हो गई। वह अपने पिता को ढूंढने निकला था और उसे कम सुनाई देता था। आशंका जताई जा रही है कि युवक रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका होगा। इस वजह से यह हादसा हुआ।
Read More : 5 IAS अधिकारियों का तबादला, जानिए कौन कहां गए
मृतक की हैं तीन बेटियां
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। दिलीप यादव की तीन बेटियां हैं। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मृत युवक अपने घर का एकलौता पुत्र था। उसे कम सुनाई देता था। वह अपने पिता को ढूंढने निकला था। इसी क्रम में वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Read More :Indian Railway में बंपर वैकेंसी, जानें कब तक और कैसे करना है Apply






