साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 को, बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य!

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आसमान में 17 फरवरी को एक अद्भुत खगोलीय घटना घटने जा रही है। साल का पहला सूर्य ग्रहण और ज्योतिष के आकाश में जैसे ग्रहों का महा-संगम लग गया हो। सूर्य, राहु, बुध, चंद्रमा और शुक्र, सब एक साथ कुंभ राशि में डेरा डाले हुये हैं। कहते हैं, जब आसमान में ऐसी हलचल होती है, तो धरती पर किस्मत की करवटें भी सुनाई देने लगती हैं। भारत में यह ग्रहण भले नजर न आये, लेकिन इसकी अदृश्य छाया राशियों के जीवन में असर जरूर डालेगी। वहीं, खास बात यह है कि चार राशियों के लिये यह ग्रहण उम्मीद की किरण लेकर आ रहा है।

कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण?

  • आंशिक चरण शुरू: शाम 3:26 बजे
  • वलयाकार चरण: शाम 5:12 बजे
  • ग्रहण का चरम समय: शाम 5:42 बजे
  • समाप्ति: शाम 7:57 बजे

इन 4 राशियों पर बरसेगी किस्मत की रोशनी

मेष राशि: मेहनत की तपिश से चमकेगा भाग्य। ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि के 11वें भाव में विराजमान रहेंगे। आय, लाभ और तरक्की के रास्ते जैसे खुद खुलते नजर आयेंगे। कमाई के नये मौके मिल सकते हैं, लेकिन राहु का असर लालच का भ्रम भी पैदा कर सकता है। साधना, ज्ञान और रिसर्च से जुड़े लोगों के लिये यह समय सोने पर सुहागा साबित हो सकता है।

वृषभ राशि: करियर की सीढ़ियां चढ़ने का समय। सूर्य 10वें भाव में गोचर करेंगे, जो कर्म और करियर का घर माना जाता है। नौकरी में सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। हालांकि राहु की छाया अधिकारियों से टकराव की स्थिति भी बना सकती है, इसलिये संयम और गोपनीयता जरूरी है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी अहम रहेगा।

मिथुन राशि: खुशियों की दस्तक, किस्मत का साथ। नौवें भाव में सूर्य की उपस्थिति और पंचग्रही योग इस राशि के लिये शुभ संकेत दे रहा है। परिवार के साथ सुकून भरे पल और नौकरी में नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं। नई नौकरी या प्रमोशन का सपना भी सच हो सकता है। भाग्य जैसे कदम-कदम पर साथ देता महसूस होगा।

कन्या राशि: संघर्ष के बाद सफलता की चमक। सूर्य छठे भाव में गोचर करेंगे और पंचग्रही योग बनेगा। कानून, डिफेंस, मेडिकल और सलाहकार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय वरदान साबित हो सकता है। व्यापारियों को अटका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है। दुश्मनों पर विजय और मेहनत का फल मिलने का योग बन रहा है।

डिस्क्लेमरः  यह लेख ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। एक ही राशि के करोड़ों जातक होते हैं, इसलिये व्यक्तिगत परिणाम भिन्न हो सकते हैं। किसी भी निर्णय से पहले अपनी कुंडली किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से अवश्य जांच करायें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल...

अवैध शराब की 9 भट्ठियां ध्वस्त

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध महुआ शराब के...

एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, फरार अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था...