Kohramlive : पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में राष्ट्रीय शिक्षा समागम को संबोधित करते हुए कहा कि आज की दुनिया परिणाम के साथ ही प्रमाण भी मांगती है। हमें अपनी शिक्षा व्यवस्था को इस लिहाज से तैयार करना होगा कि दुनिया में हमारी चीजों को स्वीकार करे और उसका लोहा माने। खासतौर पर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘यदि हम आयुर्वेद की बात करें तो हम भले ही उसमें आगे हैं और उससे परिणाम भी मिलते हैं, लेकिन प्रमाण नहीं मिलते हैं। हमारे पास डेटा बेस होना चाहिए। हम भावनाओं के आधार पर दुनिया नहीं बदल सकते। यही वजह है कि परिणाम के साथ ही प्रमाण की भी जरूरत है।’
पीएम बोले- हमें फ्यूचर रेडी रहना होगा, तभी काम आएगी पढ़ाई
अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि भारत में जिन चीजों की कल्पना भी नहीं की जाती थी, वह काम हमने किए हैं। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। देश की रफ्तार जब ऐसी हो तो फिर हमें युवाओं को भी खुली उड़ान के लिए ऊर्जा से भरना होगा। नई शिक्षा नीति में बच्चों को उनकी प्रतिभा और स्किल के आधार पर तैयार करने पर जोर है। देश में तेजी से आ रहे परिवर्तन के बीच शिक्षा व्यवस्था और उससे जुड़े लोगों की भूमिका अहम है। यूनिवर्सिटी के छात्रों को सोचना होगा कि क्या हम फ्यूचर रेडी हैं। विश्वविद्यालयों में यह जानना जरूरी है कि दुनिया में क्या हो रहा है। आज बच्चे गूगल के साथ बहुत जानकारी रखने लगे हैं। भविष्य में जब बच्चे यूनिवर्सिटी में जाएंगे तो हमें उनके सवालों के जवाबों के लिए तैयार करना होगा। इसलिए जरूरी है कि हम भविष्य को जानें और खुद को विकसित करें।
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें : दो प्रवासी कामगारों की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा
इसे भी पढ़ें : दोबारा शादी के बंधन में बंधे CM भगवंत मान… देखें तस्वीरें
इसे भी पढ़ें : चास ब्लॉक कैंपस में लोगों का बवाल… देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : POWERGRID में वेकैंसी, 2 लाख तक सैलरी… देखें डिटेल्स
इसे भी पढ़ें : ये डिग्री आपके पास है तो, DRDO में बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, 31000 होगी सैलरी
इसे भी पढ़ें : Netflix Plan होंगे सस्ते, कंपनी की बड़ी तैयारी
इसे भी पढ़ें : पुरुष आज से ही डाइट में शामिल करें ये चीज, दूर होगी यह बड़ी समस्या








