Uttar Pradesh(Mirzapur): हरियाणा के पानीपत जिले में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की एक महिला इंद्रावती को शांति के नाम पर दो ठगों ने पहले सम्मोहित किया। उसके बाद आभूषण व पर्स ले कर फरार हो गए। पर्स में महिला के जरूरी दस्तावेज और 1800 रुपये कैश थे। ठगों ने महिला को आभूषणों से घर में शांति न रहने की बात कही। इसके बाद उसके आभूषण उतरवाए। इसके बाद आभूषण और पर्स लेकर आसानी से चंपत हो गए। कुछ देर बाद महिला नॉर्मल हुई तो उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर अज्ञात ठगों के खिलाफ ठगी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कोर्ट के पास पुलिया पर ठगों ने महिला को रोका
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में इंद्रावती ने बताया कि वह अभी पानीपत में तहसील कैंप में किराये पर रहती है। वह किसी निजी काम से लाल बत्ती गई थी। जब वह लाल बत्ती से अपने घर की तरफ जा रही थी तो कोर्ट के पास नाले की पुलिया पर दो लड़कों ने उसे रुकवा लिया। एक युवक बोला कि अगर तुम्हारे पास सोना चांदी रहेगा तो तुम्हारे घर में शांति नहीं आएगी।इसी क्रम में युवकों ने महिला को सम्मोहित कर लिया और बहला फुसला कर उसके कानों के कुंडल, बालियां, नाक की नथली उतरवा कर ले ली। कहा कि वह कुछ आगे तक चल कर वापस आए। जब महिला कुछ दूर चल कर वापस आई तो देखा कि दोनों युवक वहां नहीं थे। दोनों वहां से आभूषण और पर्स लेकर फरार हो गए।
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
इसे भी पढ़ें : IOCL में होगी बंपर बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : क्रंकीट मिक्सर में बना मालपुआ का घोल, जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें : PM MODI TWITTER ACCOUNT HACKED, जानिये TWITTER की जांच में चला पता
इसे भी पढ़ें : चीखती रही पत्नी, घसीटता-पीटता रहा पति, फिर मोहल्ले वालों ने किया…
इसे भी पढ़ें : कॉमेडियन भारती सिंह बनने वाली है मां, वीडियो में देखिये क्या कर रही…










