Garhwa : गढ़वा सदर अस्पताल परिसर स्थित डॉक्टर आवास पर आज हड़कंप मच गया। सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर तरुण आज ड्यूटी पर थे। OPD में मरीजों को देख रहे थे। ड्यूटी के बाद जब वह अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा पत्नी कमरे में है। दरवाजा बंद है। बहुत आवाज लगाने पर कोई जबाव नहीं मिला। खबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत से दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देख सब हिल गये। डॉक्टर की पत्नी फंदे पर झूल रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है डॉक्टर तरुण सदर अस्पताल के जाने-माने डॉक्टर है। खबर लिखे जाने तक घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था।












