UP : जब कभी रेखा कश्यप बीमार पड़ती थी, तब वो अपने गांव के पास एक डॉक्टर के पास दिखाने जाती थी। यहीं के संजय कुमार कोरी यहीं कंपाउंडर था। पहली मुलाकात कयामत बन गई। संजय और रेखा दोनों में प्यार हो गया। रेखा ने एक फोन खरीद कर संजय को दे दिया। इसके बाद दोनों एक दूसरे के इतने करीब हो गये कि जुदा नहीं होने की कसमें खा ली। दोनों एक दूसरे से शादी करने का वादा कर गये। रेखा के पति बेचेलाल कश्यप सबसे बड़े कांटे बन गये। इसके बाद रेखा ने अपने प्रेमी संजय के साथ भयानक प्लानिंग बना ली थी। बीते शुक्रवार को बेचेलाल शराब पीकर अपने घर आया। वह छत पर चटाई बिछाकर जाकर सो गया। पहले से तय प्लानिंग के अनुसार पत्नी रेखा सोये पति के सीने पर बैठ कर उसका दोनों हाथ पकड़ ली और उसका प्रेमी संजय फरसा से वार कर बेचेलाल को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद रात में ही संजय अपने घर चला गया। घटना से अनजान बनी रेखा लेटी रही और सुबह पांच बजे चीख पुकार का नाटक किया। हालांकि पति की हत्या हो गई और पत्नी सोती रही यह बात पुलिस के गले नहीं उतरी और पूछताछ में खुलासा हो गया। पुलिस ने पत्नी रेखा और उसके प्रेमी संजय को अरेस्ट कर लिया। यह सनसनीखेज वारदात उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के दृगपालगंज से उछलकर सामने आई है।
इसे भी पढ़ें :जमीन के चक्कर में मा’र दी गो’ली…
इसे भी पढ़ें :झारखंड की 3 सीटों पर अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट…
इसे भी पढ़ें :मतदान के बीच पानी में फेंके EVM और VVPAT… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, 172 यात्री थे सवार…
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन











