Ranchi : अगले तीन से पांच रोज तक मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहेगा। कहीं धूप और गर्म हवाओं का झोंका तो कहीं हल्की-फुल्की बारिश होने के आसार हैं। इसमें झारखंड भी शामिल है। बर्फबारी भी हो सकती है। गर्म हवाओं, लू और बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव मोड में रहने का अनुमान लगाया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हिमालय रीजन में अगले तीन दिनों के भीतर यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहेगा। मैदानी इलाके जैसे हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, एनसीआर और यूपी के कुछ हिस्सों में मौसम बदला रहेगा। हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड भी प्रभावित होने वाला है। इन जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और ओले गिरने के आसार हैं। वहीं, झारखंड, बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में गर्मी बढ़ने वाली है। MP और राजस्थान में गर्म हवाओं के झोंके से पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है। अप्रैल के शुरू होने से पहले ही मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से औसतन तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा होगा।
इसे भी पढ़ें :पंजाब में AAP को लगा बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :बिहार में BJP के स्टार प्रचारकों में झारखंड से चुने गये यह नेता…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अभी और बढ़ेगा पारा, इस दिन बारिश…
इसे भी पढ़ें :पारिवारिक कलह बन गया काल…
इसे भी पढ़ें :6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :रिम्स से भागे कैदी ने खोला खतरनाक राज… जानें
इसे भी पढ़ें :इस रोज बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज… जानें
इसे भी पढ़ें :दादी के बोल सुन दरक गया सबका कलेजा…








