2 दिन बाद फिर करवट लेगा मौसम, बारिश या ठंड! जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची और आसपास के जिलों में मौसम इन दिनों आंख-मिचौली खेल रहा है। अगले दो दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत मिलने के संकेत हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिकने वाली नहीं। मौसम विभाग के मुताबिक 5, 6 और 7 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड एक बार फिर अपना असर दिखायेगी। रांची के मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि कहीं-कहीं हल्का कोहरा और आंशिक बादल परेशान कर सकते हैं।

पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रांची में अधिकतम 25.2 और न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन इसके बाद ठंड दोबारा तीखे तेवर दिखायेगी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...