UP : वसंत पंचमी पर तीसरे अमृत स्नान के समय संगम के तीरे-तीरे हिलोर मारती रही आस्था की लहरे और पवित्र डुबकी सनातन धर्म का विराट स्वरूप बिखेर गई। सनातन परंपरा के सभी 13 अखाड़ों ने राजसी ठाठ-बाट के साथ अमृत स्नान किया। संगम नगरी महादेव और सियाराम के जयकारों से गूंजती रही। संगम तट का नजारा किसी स्वप्नलोक से कम नहीं था। चारों तरफ भक्तों की अपार भीड़। साधु-संतों का अद्भुत महाजुटान लोगों में एक अजीब सी उमंग-तरंग और उत्साह भर गई। लोगों को अब याद भी नहीं यहां कभी भगदड़ भी मची थी। न जानें कितनी की गोद सुनी हो गई और कितनों की मांग। चारों तरफ भक्ति और अध्यात्म की अद्भुत छटा छाई है। अखाड़ों का नजारा भी देखने लायक। नागा संन्यासियों का हुजूम, गेरूआ वस्त्र पहने संतो की टोली, माथे से लेकर पूरे बदन में भस्म लगाये कोई ध्यान में मग्न तो कोई अपने चमत्कारी योगबल दिखा खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। देश के कोने-कोने से आये लोग संतों का चरणरज माथे पर लगा उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं। हर कदम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा।
Mahakumbh : संगम के तीरे-तीरे हिलोर मारती आस्था की लहरें और पवित्र डुबकी…
Date:
मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…
Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...
पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…
Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...
व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…
Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...
नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…
Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...
बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…
Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...







