spot_img
spot_img
spot_img

यहां हर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हो जाता है साइलेंट, जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : यह दुनिया बहुत निराली है। कई जगहों पर ऐसी गजब की विशेषताएं मिलती हैं कि मत पूछिए। यदि किसी जगह आज के आधुनिक युग में आपका इलेक्ट्रानिक उपकरण काम नहीं करेंगे तो आश्चर्य की बात तो होगी ही। जी हां, हम बात कर रहे हैं मेक्सिको सिटी के चिहुआहुआ की। यहां हर प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद हो जाता है।

इसे भी पढ़ें : दहेज के लिए जमुई में विवाहिता की कर दी हत्या…

जोन ऑफ साइलेंस

इस स्थान को जोन ऑफ साइलेंस के नाम से जाना जाता है। यह स्थान मेक्सिको सिटी में स्थित है। यहां की सबसे अजीब बात ये है कि इस स्थान पर आते ही दुनिया के तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने आप काम करना बंद कर देते हैं। कहा जाता है कि यहां कुछ ऐसी शक्ति है, जिसके कारण यहां किसी भी तरह की रेडिया फ्रीक्वेंसी काम नहीं करती है। दुनिया के तमाम वैज्ञानिकों ने इस बात की खोज की कि इस स्थान पर आखिर ऐसा क्या है, जो यहां कोई इलेक्ट्रोनिक आइटम काम नहीं करता,लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।

 

1938 में पहली बार गिरा था उल्कापिंड

बता दें कि इस बात का खुलासा तब हुआ जब यहां एक उल्कापिंड गिरा था. पहली बार यहां साल 1938 में एक उल्कापिंड गिरा था। इसके बाद दूसरा उल्कापिंड साल 1954 में इसी स्थान पर गिर गया। इसके बाद से ही लोग इस जगह पर कुछ अजीबोगरीब होने का दावा करने लगे।

इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे न्‍यूक्लियस मॉल में महिलाओं का पर्स उड़ा रहा लड़कियों का ये गिरोह

हैरान रह गए वैज्ञानिक

बता दें कि इस रहस्यमयी जगह पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्यों काम करना बंद कर देते हैं। इसे लेकर शोध तब किया गया, जब यहां से गुजर रहा अमेरिका का एक टेस्ट रॉकेट धराशायी हो गया था। इसके बाद वैज्ञानिक जब इस जगह पर पहुंचे तो वो ये देखकर हैरान रह गए कि यहां दिशा कम्पास और जीपीएस चकरी की तरह घूम रहे थे। इस जगह का नाम ‘जोन ऑफ साइलेंस’ रखा गया। ये नाम इस स्थान को साल 1966 में तब दिया गया,जब एक तेल कंपनी यहां तेल की खोज में आई थी।

 

अचानक बंद हो गए उपकरण

कंपनी के लोगों ने जब 50 किलोमीटर में फैले इस क्षेत्र पर रिसर्च करना शुरू किया तो वे बेहद परेशान हो गए, क्योंकि उनके सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने आप ही अचानक बंद हो गए।

इसे भी पढ़ें : तुपुदाना ओपी हाजत से फरार अपराधी राजू गोप धराया, यहां हो रही पूछताछ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...