Hazaribagh(Sunil Sahu) : नव वर्ष की पहले पखवाड़े के धूप के साथ सौहार्द और सम्मान का संदेश लेकर राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन, मगध संघमित्रा क्षेत्र ने शानदार सम्मान समारोह का आयोजन किया। बचरा स्थित प्रतीक्षा गेस्ट हाउस के तक्षशिला हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में शब्दों से ज्यादा भावनायें बोलीं। समारोह में यूनियन के क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद जहूर और क्षेत्रीय अध्यक्ष खुर्शीद आलम ने संयुक्त रूप से मगध संघमित्रा क्षेत्र के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि महाप्रबंधक के नेतृत्व में कार्य संस्कृति मजबूत हुई, सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई और श्रमिक हितों को नई दिशा मिली। नव वर्ष में प्रबंधन और यूनियन के बीच बेहतर तालमेल के साथ क्षेत्र के समग्र विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। सम्मान से अभिभूत महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने यूनियन का आभार जताते हुये कहा कि सभी के सहयोग से ही मगध संघमित्रा क्षेत्र निरंतर प्रगति कर रहा है। नव वर्ष में सुरक्षित उत्पादन, अनुशासन और कर्मचारी कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर मगध परियोजना के परियोजना पदाधिकारी एस. सत्यनारायण, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक मानिक कुजूर, वरीय प्रबंधक अभिषेक आनंद, क्षेत्रीय सेफ्टी ऑफिसर सत्यनारायण, क्षेत्रीय सिविल ऑफिसर, क्षेत्रीय मेडिकल ऑफिसर सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
कोयले की धरती पर सम्मान की गर्माहट…
Date:

स्कूल की प्रिंसिपल चाकू-चापड़ लेकर बोली ‘मा’रूंगी नहीं का’ट डालूंगी’… वीडियो वायरल
UP : यूपी के कौशांबी के एक सरकारी प्राथमिक...
CM ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, बोले रांची की तर्ज पर हर प्रमंडल में हो ये काम
Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कृषि,...







