BOKARO : नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी। मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने सुबह नदी में एक शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान 29 वर्षीय सरोज रवानी के रूप में हुई। वह बोकारो के चंदनकियारी थाना क्षेत्र में सहारजोरी पंचायत के हाराइकुरुवा गांव का रहने वाला था।
Read more:BREAKING : उत्तराखंड के 11वें सीएम होंगे पुष्कर सिंह धामी
जानकारी के अनुसार सरोज गुरुवार को घर से मछली पकड़ने के लिए निकला था। गुरुवार देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसको खोजना शुरू किया। अपने स्तर से काफी खोजबीन की, मगर उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। शुक्रवार को परिजनों ने चंदनकियारी थाना में उसके गायब होने की सूचना दी। शनिवार की सुबह मवेशी चरा रहे कुछ ग्रामीणों ने नदी में एक शव देखा। शव सरोज का था। यहां याद दिला दें कि 5 साल पहले उसके बड़े भाई की हत्या कर दी गई थी।
Read more: सीसीटीवी से खुला हत्या के पीछे छुपा राज…
Read more: बिजली के खंभे से टकराया पिकअप, बच्चे की मौत










