spot_img
spot_img
spot_img

कोचिंग सेंटर में गूंजा गुरु-शिष्य का सुर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर एक्टिव कोचिंग सेंटर के आंगन में आज बच्चों और गुरुओं के बीच प्रेम और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही माहौल उत्साह, श्रद्धा और उल्लास से भर उठा। बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर डॉ. राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। यह पल मानो शिक्षा की पावन परंपरा को फिर से जीवंत कर गया। निदेशक शंकर दयाल साव ने कहा, “गुरु अपने शिष्यों के उज्ज्वल भविष्य के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं। शिक्षा ही वह दीपक है, जो जीवन को दिशा देता है।”

शिक्षक किशोर राणा ने कहा कि “सफलता के लिये नकारात्मक बातों से दूर रहें और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। शिक्षा ही असली हथियार है।” शिक्षक बैजनाथ ठाकुर ने कहा कि “अच्छे संस्कार ही आपको भीड़ से अलग करते हैं। मेहनत ही सफलता की असली चाबी है।” शिक्षक रंजीत कुमार, विवेक कुमार, मंटू गुप्ता तथा समाजसेवी मुन्ना यादव की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ा दी। दसवीं की छात्राओं माही कुमारी, प्रियंका कुमारी, पायल कुमारी, स्वाती कुमारी, अंशु कुमारी और छात्रों बिपिन यादव, गौतम कुमार, सोहैल अंसारी, साहिल कुमार, सागर कुमार सहित कई बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों और भागीदारी से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...