spot_img

ट्रक का टायर फटा, कर्मचारी के उड़े चीथड़े

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

अंबिकापुर : छत्‍तीसगढ़ में हुये भीषण हादसे में झारखंड के एक शख्‍स की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि शख्‍स की लाश टुकड़ों में बंट गई। कपड़े से समेटकर लाश को उठाना पड़ा। यह हादसा छत्‍तीसगढ़ के अंबिकापुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के नमनाकला में एक बॉडी गैराज में हुई। गैराज में ट्रक का टायर फटने से यह हादसा हुआ। युवक की पहचान गढ़वा के मुन्‍ना चंद्रवंशी के रूप में हुई। वह पिछले 15 साल से गैराज में काम कर रहा था। सोमवार को गैराज में काम करने के दौरान जोरदार आवाज के साथ गैराज में खड़े एक ट्रक का टायर फटा। धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे लोग हक्‍का-बक्‍का रह गये। देखा मुन्‍ना की लाश के चीथड़े उड़ गये। बॉडी टुकड़ों में बिखरा पड़ा था। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि हादसा काफी गंभीर था। इसके चलते मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर में कई‎ जगह चोट आई थी। टायर कैसे‎ फटा अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया‎ है। आशंका है कि टायर में हवा ज्यादा होगी या भरने के दौरान प्रेशर बढ़ गया होगा। यही प्रेशर गर्मी के चलते विस्फोट हो गया। फिलहाल हादसा कैसे हुआ है, यह किसी को भी नहीं पता है। पुलिस जांच कर रही है।

Read More : गर्भवती पत्‍नी के लिए गोलगप्‍पा लेकर पहुंचे पति के उड़े होश, जो कुछ देखा…

Read More : बत्ती गुल होते ही दो दुल्हनों के साथ क्या हुआ… देखें

Read More : भीषण चक्रवाती तूफान में बदला “असानी”, इन राज्‍यों में होगी झमाझम बारिश, देखें

Read More : अब यही देखना बाकी था- नींबू घोटाला… जेलर सस्पेंड… जानिए क्यों

Read More : घर में घुसकर बीजेपी नेता का मर्डर, पुलिस बोली…

Read More : ममता के आंसुओं से निखरा एक ग्रैपलिंग खिलाड़ी, जायेगा रूस… देखें वीडियो

Read More : साथ में काम करने वाला ही लूटेरा निकला, देखें…

Read More : बोकारो में दिनदहाड़े जेवर दुकान में लूट, CCTV फुटेज में सबकुछ कैद, देखें…

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख