spot_img

राखी की डोर, बच्चों की मुस्कान और PM मोदी का अंदाज…

Date:

spot_img
spot_img

Delhi : रक्षाबंधन का त्योहार हो और कलाई पर राखी न सजे, ऐसा कैसे हो सकता है। नई दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग भी भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की खुशियों से गुलजार नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया तो माहौल में प्रोटोकॉल से ज्यादा बच्चों की खिलखिलाहट और अपनापन दिखाई दिया। PM मोदी ने बच्चों के साथ बातचीत की, हाथ मिलाया, हाई-फाइव किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस खास मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किये।

हाई-फाइव, मुस्कान और ढेर सारी बातें

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से साझा किये गये वीडियो में वे छात्राओं के साथ बेहद सहज अंदाज में नजर आये। कहीं हाई-फाइव, कहीं हाथ मिलाना और कहीं बच्चों से हल्की-फुल्की बातचीत। PM मोदी ने वीडियो के साथ लिखा,“हाई-फाइव, मुस्कानें और भी बहुत कुछ।” बच्चों के बीच प्रधानमंत्री का यह अंदाज खासा आत्मीय नजर आया। उन्होंने बच्चों का गर्मजोशी से अभिवादन किया और उनके साथ कुछ पल बिताये। मुलाकात के दौरान एक बच्ची ने PM मोदी से सवाल किया,“आपका बचपन का सपना?” सवाल सुनकर प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुये जवाब दिया, “आप लोगों से मिलने का।” बस फिर क्या था, जवाब सुनते ही वहां मौजूद छात्राएं हंस पड़ीं। कुछ सेकंड का यह संवाद समारोह की सबसे प्यारी झलकियों में शामिल हो गया।

जन्मदिन की अग्रिम बधाई भी मिली

बच्चों के साथ बातचीत के दौरान एक बच्ची ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। वहीं, प्रधानमंत्री बच्चों की पसंद-नापसंद जानने में भी दिलचस्पी लेते दिखे। उन्होंने एक बच्ची से उसकी खाने की पसंद के बारे में भी पूछा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आये तथा स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर हमेशा मजबूत बनी रहे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया। इसमें रक्षा सूत्र के प्रभाव को बताते हुये इसे जय, सुख, संतति, आरोग्य और ऐश्वर्य प्रदान करने वाला बताया गया है।

बच्चों के बीच रक्षाबंधन मनाने की पुरानी परंपरा

प्रधानमंत्री मोदी पिछले कई वर्षों से बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाते रहे हैं। पिछले वर्ष भी स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री को राखी बांधी थी और उनके साथ इस पर्व की खुशियां साझा की थीं। इस बार भी 7 लोक कल्याण मार्ग पर वही आत्मीय दृश्य दिखाई दिया, छोटी-छोटी हथेलियों में राखी, चेहरे पर मुस्कान और सामने देश का प्रधानमंत्री।

इसे भी पढ़ें :

दिल्ली-काठमांडू बस सेवा अगले आदेश तक बंद…

Kohramlive : नेपाल में बाढ़ और बिगड़े हालात को...

रक्षाबंधन पर विराट कोहली की बहन का भावुक पोस्ट… देखें

Kohramlive : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रक्षाबंधन परिवार...

चीनी-प्याज के बाद अब 9 रुपये महंगा हुआ दूध…

Kohramlive : त्योहारों से पहले दूध की कीमत बढ़ने...

नेपाल में बाढ़ की मार, 150 रुपये तक महंगा हो गया ये सामान…

Kohramlive : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की मार...

राखी वही, मगर तोहफे का अंदाज बिल्कुल नया… देखें वीडियो

Ranchi : रक्षाबंधन आया तो बहनों की हाथों पर राखी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दिल्ली-काठमांडू बस सेवा अगले आदेश तक बंद…

Kohramlive : नेपाल में बाढ़ और बिगड़े हालात को...

रक्षाबंधन पर विराट कोहली की बहन का भावुक पोस्ट… देखें

Kohramlive : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रक्षाबंधन परिवार...

चीनी-प्याज के बाद अब 9 रुपये महंगा हुआ दूध…

Kohramlive : त्योहारों से पहले दूध की कीमत बढ़ने...

नेपाल में बाढ़ की मार, 150 रुपये तक महंगा हो गया ये सामान…

Kohramlive : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की मार...

राखी वही, मगर तोहफे का अंदाज बिल्कुल नया… देखें वीडियो

Ranchi : रक्षाबंधन आया तो बहनों की हाथों पर राखी...