spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आतंकियों ने पहले पूछा नाम, फिर मा’री गोली, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा बढ़ी… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : बिहार के सुपौल में रहनेवाले तीन युवकों को आतंकियों ने गोली मार दी। बेतरह जख्मी तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके नाम अनमोल कुमार, पिंटू कुमार एवं हीरालाल यदू बताये गये। वहीं तीन अन्य को भी गोलियां लगने की खबर है। गुरुवार की रात 9 बजे के करीब हथियारबंद नकाबपोश आतंकी अचानक SOG कैंप के पास गागरोन में रहनेवाले इरशाद हुसैन के घर में घुस गये। वहां किराये में रहनेवाले प्रवासी युवकों के बारे में पहले जानकारी ली और फिर तीनों युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में तहलका मच गया। आतंकियों की हरकतों की फैली खबर के बाद अमरनाथ यात्रा से लेकर जम्मू कश्मीर तक सुरक्षा तगड़ी और बढ़ा दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हथियारबंद आतंकियों ने इस दुस्साहसिक वारदात को शोपियां में अंजाम दिया। पूरे घाटी में सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पहले से तगड़ी कर दी गई है। कहते हैं कि आतंकी साजिश के मामले में NIA ने गुरूवार को पुलवामा और शोपियां के पांच जगहों पर छापे मारे। जिन स्थानों पर छापेमारी की गई, वहां आतंकियों की नई पौध उग रहे हैं। वहीं आतंकियों के मददगारों और पनाहगारों के घरों को भी खंगाला गया था। NIA के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जम्मू-कश्मीर में आतंक, हिंसा और तोड़फोड़ से संबंधित गतिविधियों की NIA जांच कर रही है। NIA को स्टिकी बम/मैग्नेटिक बम, IED, फंड, मादक पदार्थ और हथियार, गोला-बारूद के संग्रह और वितरण में उनकी संलिप्तता का संदेह है। जांच के दायरे में नये आतंकी संगठनों में द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF), यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट जम्मू एण्ड कश्मीर (ULFJNK), मुजाहिदीन गजवात-उल-हिंद (MGH), जम्मू एंड कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (JKFF), कश्मीर टाइगर्स, PAAF शामिल हैं। ये संगठन लश्कर-ए-ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, अल-बद्र, अल-कायदा जैसे पाकिस्तान समर्थित संगठनों से संबद्ध हैं। जांच से पता चला है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन आतंक को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग कर रहे थे। उनके द्वारा कश्मीर घाटी में अपने गुर्गों और कैडरों को हथियार/गोला-बारूद, विस्फोटक, नशीले पदार्थ आदि पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा था।

स्टिकी बम और छोटे हथियारों से हमले की रच रहे थे साजिश

अधिकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में स्टिकी बम, आईईडी और छोटे हथियारों आदि के साथ हिंसक आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए भौतिक और साइबर दोनों क्षेत्रों में प्रतिबंधित संगठनों द्वारा साजिश रचने से संबंधित है। उन्होंने बताया कि संगठन जम्मू-कश्मीर में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर आतंक और हिंसा के कार्य की साजिश को अंजाम दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...